New Update
/anm-hindi/media/post_banners/Aet9MRplof3VfLbgPKnA.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज नोएडा में चुनाव प्रचार करेंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका दादरी के एक गांव में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। इसके लिए कांग्रेस की महिला विंग ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने एक ट्विट किया है और बताया है कि कांग्रेस महासचिव यूपी चुनाव के लिए आज दोपहर एक बजे नोएडा में चुनाव प्रचार करेंगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तीन गांवों के नाम प्रियंका गांधी को भेजे गए हैं। जिसमें से एक गांव में वह आज चुनाव प्रचार करेंगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)