राहुल गांधी के ट्वीट पर संजय राउत बोले

author-image
New Update
राहुल गांधी के ट्वीट पर संजय राउत बोले

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट ने सियासत को एक बार फिर हवा दे दी है। उनके ट्वीट (एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी) के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने कहा है कि अगर हिंदुत्ववादी होता तो गांधी को नहीं जिन्ना को गोली मारता। यही देशभक्ति का काम होता।



मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि -

"पाकिस्तान की मांग करने वाले जिन्ना की वजह से देश का बंटवारा हुआ। कई लोग मारे गए। अगर कोई वास्तविक हिंदुत्ववादी होता तो वह गांधी को नहीं, जिन्ना को गोली मारता। यही देश भक्ति का काम होता। गांधी जैसे निशस्त्र व्यक्ति, उस जैसे फकीर को गोली क्यों मारी? गांधी जी के निधन का आज भी दुनिया को शोक है।"