महाराष्ट्र के पुणे में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

author-image
Harmeet
New Update
महाराष्ट्र के पुणे में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद देश विभिन्न राज्यों में स्कूलों का खुलना जारी है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र के पुणे में स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी, 2022 से जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, स्कूलों का समय पहले के मुकाबले आधा ही निर्धारित किया गया है। कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए स्कूल पूर्व की ही तरह शुरू होंगे। जिले के कॉलेज भी पहले के तय समयानुसार ही शुरू होंगे।