Redmi Smart TV X43 जल्द ही भारत में होगी लॉन्च

author-image
New Update
Redmi Smart TV X43 जल्द ही भारत में होगी लॉन्च

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: Redmi Smart TV X43 को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इस टीवी की कीमत 40 हजार रुपये से कम होगी। इस टीवी में 43 इंच की 4K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। Redmi TV X43 के साथ 4K HDR और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा। Redmi Smart TV X43 में एंड्रॉयड टीवी का सपोर्ट मिलेगा जिसके साथ कंपनी का PatchWall सॉफ्टवेयर भी होगा। टीवी के साथ स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट बल्ब, Mi Air Purifier को भी कंट्रोल करने का विकल्प मिलेगा।