New Update
/anm-hindi/media/post_banners/WR63VomSJRkIS5TEIuKZ.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। देहरादून में हरीश रावत की मौजूदगी में नेगी ने पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस टिहरी से धन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। आज ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से उनका मुकाबला हो सकता है। उपाध्याय को भाजपा टिहरी से टिकट दे सकती है। दोनों पार्टियों ने अब तक इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)