अब स्क्रीन पर धमाल मचाएगी ऋत‍िक और दीप‍िका की केमिस्ट्री

author-image
Harmeet
New Update
अब स्क्रीन पर धमाल मचाएगी ऋत‍िक और दीप‍िका की केमिस्ट्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण इस एक्टर के साथ पहली बार काम करने वाले हैं। यह एक्टर और कोइ नहीं ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋत‍िक रोशन। जरा सोच‍िए, दीप‍िका और ऋत‍िक इन दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर कितना धमाल मचाएगी। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में दीप‍िका, ऋत‍िक के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के सवाल पर शरमा गईं। उन्होंने ऋत‍िक के साथ अपने वर्क एक्सपीर‍ियंस पर भी बात की।

दीप‍िका ने बताया - 'मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी, कभी कभी ऐसा लगता है जैसे सिर्फ चाहत की बात नहीं है। पर कई और भी बातें होती हैं, सही स्क्र‍िप्ट, सही डायरेक्टर, आपकी जिंदगी का सही समय। कई चीजों के आधार पर फैसला लेना होता है, तो हां, ये हम दोनों के साथ आने का सही समय है।