दिल्ली हिंसा के आरोपी को किसान संगठन ने दिया टिकट

author-image
New Update
दिल्ली हिंसा के आरोपी को किसान संगठन ने दिया टिकट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है मौड़ से घोषित उम्मीदवार लक्खा सिधाना का। लक्खा सिधाना का नाम पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा में उठा था। लक्खा सिधाना पर लाल किले पर हिंसा भड़काने का आरोप था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। लक्खा इसके बाद फरार हो गया था। इसके बाद वह फरवरी में बठिंडा की रामपुर फूल विधानसभा के तहत आने वाले गांव मेहराज में युवाओं की एक रैली को संबोधित करता नजर आया था। मेहराज पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। 2012 में लक्खा मनप्रीत बादल की पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब के टिकट पर रामपुरा फूल से चुनाव लड़ चुका है। लक्खा को तब 10065 वोट मिले थे।