इस बार 11:30 बजे होगी मन की बात

author-image
New Update
इस बार 11:30 बजे होगी मन की बात

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम इस बार अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू होगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मन की बात कार्यक्रम 30 जनवरी को 11:30 बजे से शुरू होगा। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है। पीएम मोदी पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद वह रेडियो के जरिए मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम हमेशा 11 बजे शुरू होता था। महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते थे।