स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सर्दियों में नहाना हर किसी को एक कठिन काम लगता है। फिर भी लोग नहा ही लेते हैं। क्या आपने सुना है कि कोई ऐसा शख्स है जो सालों से नहाया ना हो। जी हां एक इंसान है जो बीते 67 सालों से नहाया ही नहीं है। यह शख्स ईरान का रहने वाले हैं जिनका नाम अमो हाजी है और उम्र 87 साल है। 87 वर्षीय अमो हाजी ने बीते 67 साल से नहीं नहाया है। इन्होंने इतने सालों में अपने शरीर पर पानी तक नहीं डाला है। इसलिए इनको दुनिया का सबसे गंदा इंसान भी कहा जाता है। उनके हेल्थ की जांच करने वाले चिकित्सकों ने हैरान करने वाली बात बताई है।
अमो हाजी इसलिए नहीं नहाते हैं, क्योंकि उनको पानी से डर लगता है। उनको इस बात का भी डर है कि अगर नहाएंगे, तो बीमार पड़ जाएंगे। वह मानते हैं कि सफाई की वजह से बीमार हो जाएंगे। इसलिए वह नहाते नहीं हैं जिसकी वजह से उनका चेहरा काला पड़ गया है और उनका पूरी शरीर बदबूदार हो गया है। उनके पास कोई खड़ा नहीं होता है। इसकी वजह से ईरान के रेगिस्तान में अकेले ही निवास करते थे। 87 वर्षीय हाजी वर्तमान में देजगाह गांव में एक झोंपड़ी में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने यह झोपड़ी उनके लिए बनाई है।