झारखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां

author-image
New Update
झारखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 46 पदों पर, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 188 पदों पर और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 51 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 23 जनवरी, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 22 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय मिलेगा।