स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: घूमने के लिए बेस्ट ऑफ्शन दिल्ली से करीब 245 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ है। खूबसूरती से भरे इस शहर में आपको घूमने के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। सुखना झील चंडीगढ़ की शान है। करीब 3 किमी में फैली यह झील सूरज की किरणों में बहुत की खूबसूरत लगती है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में म्यूजिकल फाउंटेन शो आयोजित किया जाता है, इसको देखने के लिए काफी पर्यटक विशेष रूप से जाते हैं। रिधम संगीत पर नाचते हुए पानी के फव्वारे को देखना अलौकिक होता है।