स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 23 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, 2022
ये है पद विवरण
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -46 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) -188 पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) -51 पद
कुल - 285 पद
ये है शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से सिविल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।