New Update
/anm-hindi/media/post_banners/QEf4ECrUee1VK8JJa2hI.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई में INS रणवीर में धमाका हो गया है, जिसमें नौसेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस हादसे में कई कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट में नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई। हालांकि हादसे के बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)