फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

author-image
New Update
फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: पांडबेश्वर के कुमारडीही इलाके में शादी से चार दिन पहले एक युवक की फंदे से लटकता शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मंगलवार को शव घर के अंदर लटका मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुबीर सौमंडल के रूप में हुई है। घर के लोग शादी के काम में व्यस्त थे। परिजनों ने सुबह करीब नौ बजे सुबीर सोमंडल को घर में फांसी पर लटका देखा। सुबीर को नीचे उतार कर ईसीएल के श्यामसुंदरपुर एरिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या की घटना से इलाके में मातम छाया है। पुलिस इस मौत के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। इस संदर्भ में उनके दोस्तों दीपक सौमंडल ने बताया कि 22 जनवरी को मृतक की शादी होने वाली थी। उनकी शादी कुल्टी में तय हुई थी उन्होंने बताया कि शादी के लिए खरीदारी भी हो चुकी थी। यहां तक कि आज मां मनसा मंदिर में पूजा करने भी जाना था। उन्होंने खुद कहा था कि आज वह मां मनसा मंदिर में पूजा करने जाएंगे लेकिन अचानक क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली यह उनकी भी समझ में नहीं आ रहा है। दीपक ने बताया कि आज सुबह वह जरूरी काम से घर से निकल गए थे। जब उनको बाद में पता चला तो वह सुनकर सन्न रह गए।