गूगल ने डूडल बनाकर डॉ. कादंबिनी गांगुली को किया याद

author-image
New Update
गूगल ने डूडल बनाकर डॉ. कादंबिनी गांगुली को किया याद

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गूगल हर खास मौके पर कोई न कोई डूडल तो जरूर बनाता है। किसी व्यक्ति विशेष का जन्मदिन हो या फिर कोई खास अवसर, गूगल अपने डूडल के जरिये लोगों को संदेश देता है। इसी कड़ी में आज रविवार यानी 18 जुलाई को गूगल ने भारत में चिकित्सक के रूप में प्रशिक्षित होने वाली पहली महिला कादंबिनी गांगुली को उनके 160वें जन्मदिन पर याद किया और उनके सम्मान में डूडल बनाया है। खास बात है कि इस डूडल का चित्रण बंगलूरू के कलाकार ओड्रिजा ने किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. कादंबिनी गांगुली एक चिकित्सक होने के अलावा महिला मुक्ति के लिए एक मुखर कार्यकर्ता और एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। उनका जन्म 18 जुलाई 1861 को भागलपुर ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश) में हुआ था।