चिरेका महाप्रबंधक ने किया कारखाना का दौरा

author-image
New Update
चिरेका महाप्रबंधक ने किया कारखाना का दौरा

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: चिरेका महाप्रबंधक श्री सतीश कुमार कश्यप ने मंगलवार चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना(चिरेका) के इलेक्ट्रिक लोको असेंबली और टीएम शॉपों का दौरा किया। महाप्रबंधक महोदय ने इन सम्बंधित शॉपों की कर्मचारी, पर्यवेक्षक तथा अधिकारियों को संबोधित किया।उन्होंने गुणवत्ता, कारीगरी, सुरक्षा, हाउस कीपिंग में सुधार पर जोर दिया एंव इसके लिए प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान विभागीय प्रमुख, अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कोविड -19 के सुरक्षित नियमों का पालन किया गया।