मालदीव में सनबर्न होने का अधिक खतरा

author-image
New Update
मालदीव में सनबर्न होने का अधिक खतरा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हर साल भारी मात्रा में लोग घूमने व छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जाते हैं। 2021 के लंबे लॉकडाउन के बाद तो यह पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। मालदीव के बीच दुनियाभर में जन्नत के नाम से फेमस है। मालदीव के खूबसूरत बीचों में घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। यहां के बीच ज्यादातर सफेद रेत से भरे हुए है। मालदीव अपने बीचों के साथ व्हेल शार्क के लिए भी मशहूर है। यहां पर आप भारी मात्रा में व्हेल शार्क देखने का मजा ले सकते हैं। आसानी से आपको ये मछलियां समुंद्र में तैरती हुई दिखेगी। साथ ही मालगदीव के समुंद्र में आप कई तरह के दुर्लभ कछुओं की प्रजाति देखने को मिलेगी। इन प्रजातियों में लेदर बैक से लेकर लंबी गर्दन, हरे रंग के कछुए आदि है।



लेकिन अगर आप भी मालदीव घूमने की सोच रहे हैं तो अपने साथ कम से कम एसपीएफ 50 की सनस्क्रीन जरूर लेकर जाएं। दरअसल, यहां पर सूरज की किरणें बिल्कुल 90 डिग्री के एंगल पर पड़ने से सनबर्न होने का खतरा अधिक रहता है।