पत्नी के लिए शख्स ने घटाया 273kg वजन

author-image
New Update
पत्नी के लिए शख्स ने घटाया 273kg वजन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पॉल टुटहिल नाम के शख्स की कहानी सारी दुनिया के लिए प्ररेणा बन गई है। आपको जानकर हैरानी होगी पॉल का नाम साल 2010 में देश के सबसे मोटे लोगों में शामिल हो गया था। अपने भारी-भरकम शरीर के कारण पॉल को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता था। वो बेड से उठ नहीं पाते थे। कहने का मतलब है कि रोजमर्रा की चीजों के लिए पॉल को दूसरों पर डिपेंड करता था। अपने वजन के कारण पॉल डिप्रेशन का शिकार हो गया था। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उसने अपनी पत्नी से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसे ऐसा लगता था कि उसके वजन की वजह से उसकी पत्नी कुचल जाएगी। इस वजह से पॉल अपनी वाइफ से दूर रहता था। पॉल की बहन ने भाई की गैस्ट्रिक सर्जरी करवाई, जिसके बाद उसका वजन 368 से 292 पहुंच गया था।



अपनी सर्जरी के बाद पॉल ने अपने खान-पान पर कंट्रोल किया और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने लगे। वो 1800 कैलोरीज लेते हैं। इसी सख्स डिसिप्लिन प्लान के कारण पॉल 273 किलो वजन घटा चुके हैं। जब से उनका ये वजन घटा है तब से वे काफी हैंडसम और स्मार्ट लगने लगे हैं। तीन बच्चों के पिता पॉल को अब किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है। वे एक दम फिट एंड फाइन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2010 में पॉल की पीठ में चोट लग गई थी। इसके चलते उन्हें काफी समय तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा था।