यूरोप में बाढ़ से अब तक 150 लोगों की हुई मौत

author-image
New Update
यूरोप में बाढ़ से अब तक 150 लोगों की हुई मौत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यूरोप में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आज शनिवार को 150 हो गयी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जर्मनी की अह्रविलर काउंटी में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यह काउंटी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक है। अधिकारियों ने कल शुक्रवार को राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य में 63 लोगों की मौत की खबर दी थी। जर्मनी की सबसे अधिक आबादी वाले उत्तरी राइन-वेस्टफलिया राज्य में 43 और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बेल्जियम में शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई।