मुंबई में 81 पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित

author-image
New Update
मुंबई में 81 पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि 81 मुंबई पुलिसकर्मी पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ शहर में कुल कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 1312 हो गई है। अब तक मुंबई पुलिस के कुल 126 कर्मियों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। वहीं पुणे में शनिवार को 31 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ पुणें में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 465 हो गई है। मुंबई में शनिवार को 10661 नए केस सामने आए। वहीं 11 लोगों की मौत दर्ज की गई। शहर में अभी 73518 एक्टिव केस हैं।