राजस्थान दुष्कर्म मामला: भाजपा का राहुल-प्रियंका पर हमला

author-image
New Update
राजस्थान दुष्कर्म मामला: भाजपा का राहुल-प्रियंका पर हमला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भाजपा ने राजस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के संदिग्ध मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर शुक्रवार को निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं और अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करती हैं। जबकि वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसे नारे देती हैं। लेकिन राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के लिए उनका सुझाव है लड़की हो तो लड़ना मना है।