प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप

author-image
Harmeet
New Update
प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस नेता डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया है। मौर्य 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की पोस्टर गर्ल भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी है। उन्होंने मेरी जगह ठाकुर उम्मीदवार को टिकट दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे पाने के कारण उनका टिकट कटा है।