श्रीलंका ने भारत से मांगा कर्ज

author-image
Harmeet
New Update
श्रीलंका ने भारत से मांगा कर्ज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: श्रीलंका वर्तमान में लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहा है। चीन के कर्ज के जाल में फंसकर दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके श्रीलंका में लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं का संकट पैदा हो गया है। और इस लिए श्रीलंका ने भारत से वस्तुओं के आयात के लिए एक अरब डॉलर का कर्ज मांगा है।



सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड कैब्राल ने बताया है कि श्रीलंका सामान आयात करने के लिए भारत के साथ एक अरब डॉलर के ऋण को लेकर बातचीत कर रहा है और इससे श्रीलंका को अपने ऋण भुगतान में मदद मिलने के साथ दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है।