पहली बार इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल

author-image
New Update
पहली बार इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अक्सर देखा गया है कि इंसान का दिल अगर किसी बीमारी की वजह से काम करना बंद कर देता है तो डॉक्टर सर्जरी के जरिए हार्ट ट्रांसप्लांट का रास्ता चुनते हैं। ट्रांसप्लांट होने वाला ये दिल आमतौर पर इंसान का ही होता है। लेकिन चिकित्सा जगत में पहली बार एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है। यह कामयाबी अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने पाई है। अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने 57 साल के एक व्यक्ति में सूअर का दिल प्रत्यारोपित कर इतिहास रच दिया है।