New Update
/anm-hindi/media/post_banners/5GV0TJf1id1ETrZUQCA3.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि आज दोपहर 3:30 बजे मैं गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव एवं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। कोरोना से निपटने की तैयारियों व इससे सम्बंधित अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।