बाराबनी से रेस्क्यू किया गया दुर्लभ अफ्रीकी धारीदार लकड़बग्घा

author-image
New Update
बाराबनी से रेस्क्यू किया गया दुर्लभ अफ्रीकी धारीदार लकड़बग्घा

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: बाराबनी थाना क्षेत्र के पुचरा पंचायत के नोतुनडीह गांव के जंगल से गुरुवार सुबह वन विभाग द्वारा एक दुर्लभ अफ्रीकी धारीदार लकड़बग्घा (स्ट्रिपड हायना) रेस्क्यू किया गया। बता दे कि यह धारीदार लकड़बग्घा (Striped hyena) भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य एशिया, कॉकस क्षेत्र, मध्य पूर्व और उत्तर व पूर्व अफ्रीका में मिलने वाली लकड़बग्घे की एक जीववैज्ञानिक जाति है। यह लेबनान देश का राष्ट्रीय प्राणी के रूप में भी जाना जाता है। जो कि बर्तमान में दुर्लभ जीवों की श्रेणी में से एक है। जिसे पहली बार क्षेत्र में देखा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार बीते रात नोतुनडीह गांव के लोगों को पास के जंगल से बाघ की दहाड़ सुनीयी दी, जिसे सुन ग्रामीण भयभीत हो गए, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में धारीदार लकड़बग्घा देख बराबानी पुलिस एंव सोरसतोल बीट वन अधिकारी को जानकारी दी, सूचना पा कर मोके पर पहुँचे बाराबनी पुलिस, सोरसतोल बीट एंव गोराण्डी रेंज के वन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थानीय लोगो की मदद से लकड़बग्घा को जाल की सहायता से रेस्क्यू कर पिंजड़े से रूपनारायणपुर रेंजर कार्यालय ले आये।



रूपनारायणपुर रेंज के रेंजर अधिकारी अचिंतो सरकार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पेड़ो को लगाया जा रहा है, जिससे जंगल बढ़ रहे है जिसके कारण वाइल्ड लाइफ यहाँ पहुँच रहे है, स्थानीय लोगों की सूचना से आज एक बहुत ही दुर्लभ अफ्रीकी धारीदार लकड़बग्घा नोतुनडीह गाँव के जंगल से रेस्क्यू किया गया है। जिसे चिकित्सक से दिखा कर दो दिन चिकित्सा देख रेख में रखा जायेगा, एंव उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जायेगी, उच्च अधिकारियों के परामर्श पर रेस्क्यू जीव को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जायेगा। हमें सन्देह है कि जंगल मे एक ओर धारीदार लकड़बग्घा हो सकता है, इसलिए सभी से अनुरोध है कि ऐसे किसी भी जीव को देख अकेले ना जाये सामने, वन विभाग एंव पुलिस को तत्काल जानकारी दे।