कार्तिक प्लीज कम, उसके बाद देखिए एक्टर ने क्या किया

author-image
New Update
कार्तिक प्लीज कम, उसके बाद देखिए एक्टर ने क्या किया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फैंस काफी पसंद करते हैं। अक्सर एक्टर जहां भी जाते हैं, फैंस उनसे मिलने पहुंच ही जाते हैं। लेकिन आज तो कुछ अलग ही हुआ, आज उनकी दो फीमेल फैंस उनसे मिलने के लिए उनके घर के बाहर जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगी। लड़कियां काफी देर तक उनके घर के बाहर कार्तिक बाहर आओ, कार्तिक प्लीज बाहर आओ चिल्लाती रही। इसके बाद एक्टर ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि सोशल मीडिया यूजर हैरान रह गए। दरअसल, जब काफी देर तक फैंस उनका नाम लगातार पुकारती रही तो कार्तिक को बाहर आना पड़ा। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस की उनके लिए दीवानगी साफ देखी जा सकती है।