सनी लियोन ने बताया मां बनने का इमोशनल एक्सीपीरियंस

author-image
Harmeet
New Update
सनी लियोन ने बताया मां बनने का इमोशनल एक्सीपीरियंस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक्ट्रेस सनी लियोन के तीन बच्चे हैं। नको सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटे नोह और अशेर हुए। निशा नाम की लड़की को उन्होंने गोद लिया है। सनी ने एक इंटरव्यू में अपने मां बनने के दौरान आई मुश्किलों को लेकर बात की है।
सनी ने बताया है सरोगेसी के दौरान उनके और पति डेनियल वेबर के साथ काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनको बहुत ज्यादा परेशान किया। सनी लियोन ने 'बॉलिवुड बबल' को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें अपने मां बनने के फैसले को लेकर बात की है। अपनी सरोगेसी के बारे में उन्होंने बताया कि ये करीब डेढ़ साल में पूरी हुई थी। ये काफी मुश्किल भरा वक्त था और एक बार तो वह टूट चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने फिर से सरोगेसी के लिए ना जाकर बच्ची गोद ली। सनी ने कहा कि हम सरोगेसी के प्रोसेस से गुजर रहे थे लेकिन सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चल पा रही थी। इस पर हमें लगा कि हमें बच्चा गोद लेना चागिए।
सनी ने बताया कि अमेरिका में आपको बच्चे का लिंग बता दिया जाता है और आप जेनेटिक टेस्टिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं। इसलिए हमने आईवीएफ किया लेकिन जो लड़कियों वाले एग थे, वो बच नहीं पाए। उनसे बेबी पैदा नहीं हो सके। यह वास्तव में दिल तोड़ देने वाला था। ऐसा महसूस हुआ जैसे आप हार गए हैं।