जम्मू-कश्मीर में पहले दिन 53 हजार किशोरों ने लगवाया टीका

author-image
New Update
जम्मू-कश्मीर में पहले दिन 53 हजार किशोरों ने लगवाया टीका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग में कोविड टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधीनगर राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रदेश स्तर के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करवाया। प्रदेश के स्कूलों में बनाए गए 880 केंद्रों समेत कुल 1976 केंद्रों में पहले दिन 52689 किशोरों को वैक्सीन दी गई। जम्मू संभाग में 804 केंद्रों में 29,784 जबकि कश्मीर संभाग में बनाए गए 1172 केंद्रों में 22905 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। उप राज्यपाल ने कहा कि अगले एक हफ्ते में 8.33 लाख किशोरों को वैक्सीन देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। दूसरा टीका 28 दिन के अंतराल पर लगाया जाएगा।