तृणमूल कांग्रेस का आज स्थापना दिवस

author-image
New Update
तृणमूल कांग्रेस का आज स्थापना दिवस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे को सत्ता से बेदखल करने के लिए आज ही के दिन 1998 में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था। पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के बाद ठीक 24 साल बाद पार्टी की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। पिछले साल अप्रैल -मई में हुए विधानसभा चुनाव में ममता की पार्टी ने 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल की। इसके बाद देश भर में अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश के साथ- साथ पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सीधी चुनौती देते हुए दिख रही हैं।