New Update
/anm-hindi/media/post_banners/MWNq3i1PQJRvV1qksiv3.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 2022 में भारत में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। यह देश के 17वें राष्ट्रपति चुनाव होंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जुलाई 2022 तक इस पद पर रहेंगे। संविधान के अनुच्छेद 56(1) के तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होगा। इसके बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रपति के लिए चुनाव सीधे तौर पर न होकर इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के अलावा 28 राज्यों और दिल्ली, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं के सदस्य वोटिंग करते हैं।