/anm-hindi/media/post_banners/wqo7hIs8QrX3YcRLYDaq.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज हम नए साल में प्रवेश करेंगे। साल का प्रथम दिन होने के कारण 1 जनवरी 2022 वैसे भी बहुत खास है। लेकिन साल के पहले दिन में एक विशेष बात ये भी है कि इस अवसर पर तीन विशेष योग बन रहे हैं। 1 जनवरी 2022 को अमृतसिद्धि, गुरुपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। यह योग काफी शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि जो भी इन शुभ योग में कार्य करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी। आइए जानते हैं साल के पहले दिन की शुरुआत कैसे करें जिससे पूरे वर्ष हमें सफलता प्राप्त हो।
1 जनवरी 2022 को ग्रहों की स्थिति बहुत शुभ है। नए साल के पहले दिन ही सूर्य अपनी मित्र राशि में बुधादित्य योग बना रहा है। इस शुभ संयोग में किए गए कार्य में व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलेगी। नए साल के पहले ही दिन सूर्योदय तक अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। इसके अलावा 1 जनवरी को शाम को फिर से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि योग को काफी काफी अच्छा माना जाता है। इस दिन कोई भी कार्य करने से उसके परिणाम काफी अच्छे मिलते हैं।