संसद में सभी मंत्री रॉस्टर ड्यूटी का पालन करें : पीएम मोदी

author-image
New Update
संसद में सभी मंत्री रॉस्टर ड्यूटी का पालन करें : पीएम मोदी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से इसके पीछे के कारणों की जानकारी दी गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में अपने मंत्रालय की ओर से एक प्रजेंटेशन दिया। इसमें पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों के बढ़ने का कारण विस्तार से बताया गया। मंत्रालय की ओर से प्रजेंटेशन में केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व के बंटवारे के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से भी प्रजेंटेशन दिया गया.



मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों से कहा कि मानसून सत्र में पूरी तैयारी से जाएं। पीएम ने कहा कि सभी विषयों पर सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखें। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को संसद और अपने मंत्रालयों के नियमों की ठीक से जानकारी होनी चाहिए। इसकी पूरी तैयारी कर लें। संसद में मंत्रालयों के जवाब भले ही राज्यमंत्री दें। लेकिन वरिष्ठ मंत्रियों की जवाबदेही रहेंगी। पीएम ने कहा कि सभी मंत्री संसद में रॉस्टर ड्यूटी के समय मौजूद रहें।