मिट्टी के बर्तन में क्यों जमाते हैं दही

author-image
New Update
मिट्टी के बर्तन में क्यों जमाते हैं दही

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आप ने अक्सर देखा होगा कि जब आप किसी दुकान से दही लेने जाते हैं, तो दुकानदार मिट्टी के बर्तन में से दही निकालता है। दरअसल, मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से कई बड़े फायदे मिलते हैं, जिनसे हम अनजान हैं। यही कारण है कि हम घर पर दही जमाने के लिए स्टील के बर्तन का उपयोग कर लेते हैं और कई फायदों को खो देते हैं

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

अगर आप मिट्टी के बर्तन में दही जमाते हैं, तो आपको निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं। जैसे-

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से आपको गाढ़ा दही मिलता है। क्योंकि, दही में मौजूद अतिरिक्त पानी को मिट्टी सोख लेती है।

दही जमाने के लिए उसे सही तापमान में रखना बहुत जरूरी है और मिट्टी का बर्तन एक सामान्य तापमान को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे बाहरी तापमान में उतार-चढ़ाव का दही पर कोई असर नहीं पड़ता है

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से उसमें मिट्टी का फ्लेवर आता है, जो कि खाते हुए बहुत अच्छा लगता है।

मिट्टी में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सल्फर जैसे कई नैचुरल मिनरल्स होते हैं, जो दही में चले जाते हैं। जिससे दही ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हो जाती है।

दही एल्कलाइन नेचर की होती है, जिससे दही मीठा जमता है।