देश के इन इलाकों में शीतलहर चलने से बढ़ी कंपकंपी

author-image
New Update
देश के इन इलाकों में शीतलहर चलने से बढ़ी कंपकंपी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से मैदानी इलाकों में तापमान लगातर कम हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।





पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और सूरज और बादलों की आंख मिचौली से इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अब गुरुवार से बादल छाए रहेंगे। सुबह शाम कोहरा रहेगा। हल्की हवाएं चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में ठंड और कनकनी के साथ शीतलहर चलेगी।