New Update
/anm-hindi/media/post_banners/l9AFWO8OwFRsq53aLUrf.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड सेलेब्स पर कोविड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब कपूर परिवार भी कोविड का शिकार हो गया हैं। जी हाँ अब अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी फ़िलहाल घर पर क्वारंटाइन हैं। दरअसल अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी शामिल थीं। दोनों ही सेलेब्स क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही कोरोना निगेटिव हुई थीं। ऐसे में संभावना है कि अर्जुन पार्टी में संक्रमित हुए हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)