कोहरे के आगोश में दिल्ली

author-image
New Update
कोहरे के आगोश में दिल्ली

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंड से राहत मिलने के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज फिर घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह 9 बजे दिल्ली कोहरे की चादर से लिपटी रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम है लेकिन फ्लाइट्स पर कोई असर नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक सभी उड़ानें सामान्य हैं। घने कोहरे की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई है।