/anm-hindi/media/post_banners/AkTNrKHG5eNvBChHd6mO.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह मिली है। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है। आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी
डेरा बाबा नानक गुरदीप सिंह रंधावा
राजासांसी बलदेव सिंह
कपूरथला मंजू राणा
शहकोट रतन सिंह काकरकलां
जालंधर पश्चिम शीतल अंगुराल
आदमपुर जीत लाल भट्टी
बंगा कुलजीत सिंह सरहल
श्री चमकौर साहिब डॉ. चरणजीत सिंह
एसएएस नगर कुलवंत सिंह
बस्सी पठाना रुपिंदर सिंह हैप्पी
लुधियाना दक्षिण राजिंदर पाल कौर छीना
फिरोजपुर शहर रनवीर सिंह भुल्लर
बठिंडा शहर जगरूप सिंह गिल
अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जनमाजरा
नाभा गुरदेव सिंह देव मान