कोलकाता मेयर का आज शपथ लेंगे फिरहाद हकीम

author-image
New Update
कोलकाता मेयर का आज शपथ लेंगे फिरहाद हकीम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम आज दूसरी बार कोलकाता नगर निगम में मेयर के तौर पर शपथ लेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोलकाता नगर निगम परिसर में ही मंच बनाया गया है। नगर निगम सूत्रों की माने तो पहली बार ऐसा हो रहा है, जब निगम परिसर के अंदर शपथ ग्रहण के लिए मंच बनाया गया है। करीब 500 अतिथियों के बैठने की जगह बनाई गई है और मंच पर 30 लोग बैठ सकते हैं। राज्य के परिवहन मंत्री हकीम दोपहर के समय शपथ लेंगे। नगर निगम सूत्रों ने बताया है की 2015 में शोभन चटर्जी ने मेयर के तौर पर नगर निगम के टाउन हॉल में शपथ लिया था। हालांकि उसके पहले बाकी सभी मेयर ने नगर निगम के सभागार में ही शपथ लिया था। इस बार इस पूरी प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।