स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: क्या आप जानते हैं ट्रेन की छत पर ये गोल गोल क्या लगे होते हैं। आपने स्टेशन पर बने ब्रिज या सड़क पर बने ब्रिज के जरिए इन्हें देखा भी होगा। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है, क्योंकि ट्रेन के अंदर से ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता है। आइये जानते हैं कि आखिर ये क्या हैं और क्यों बने होते हैं…
दरअसल, ट्रेन की छतों पर लगाई गई इन प्लेट या गोल-गोल आकृतियों को रूफ वेंटिलेटर कहते हैं। ट्रेन के डिब्बे में जब यात्रियों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो उसमें उमस काफी बढ़ जाती है। इस गर्मी या सफोकेशन को बाहर करने के लिए ट्रेन के कोच में खास व्यवस्था की जाती है, वर्ना बहुत मुश्किल हो सकती है।