भूस्खलन से जेड खदान में बहुत सारे लोग लापता

author-image
Harmeet
New Update
भूस्खलन से जेड खदान में बहुत सारे लोग लापता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज भूस्खलन में उत्तरी म्यांमार के एक जेड खदान में कुछ लोग लापता हो गए हैं। भूस्खलन वाले इलाके में राहत और बचाव दल के सदस्य जुटे हुए हैं।



सूत्रों के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे भूस्खलन हुई है। भूस्खलन की वजह से करीब 70-100 लोग लापता और कई लोग जख्मी भी हो गए है। लगभग 200 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। पिछले हफ्ते भी एक भूस्खलन के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी। जेड खदानों में काफी संख्या में प्रवासी मजदूर काम करते हैं। पिछले साल जुलाई में भी हपाकांत में एक झील में खनन कचरे के गिरने से 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की अपदस्थ सरकार ने 2016 में सत्ता संभालने के बाद उद्योग को लेकर कई वादे किए थे। लेकिन कुछ भी काम नहीं की है।