झारखंड में नक्सलियों का कहर

author-image
New Update
झारखंड में नक्सलियों का कहर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड में नक्सलियों का तांडव जारी है। झारखंड के चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत स्थित गितिलपी गांव के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक को पहले घर से अगवा किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। जहां देवेन्द्र सुरीन के 28 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह सुरीन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने प्रेम सुरीन को उसके घर से उठा कर 200 मीटर दूर गोईलकेरा – चाईबासा मुख्य मार्ग पर ले गए। वहां गोली मार कर हत्या कर दी। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। ऐसे में घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, लोहरदगा में 50 किलो विस्फोटक जब्त किया गया है।