इंटरनेट पर 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नीरज चोपड़ा

author-image
New Update
इंटरनेट पर 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नीरज चोपड़ा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ष 2021 के दौरान देश और विदेश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर और विश्व में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं।