नवनिर्मित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन
New Update
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर निगम के एक नंबर बोरो के जामुड़िया क्षेत्र में तीन नंबर वार्ड के परिहारपुर बागान पाड़ा में नवनिर्मित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया गया। आसनसोल नगर निगम के प्रशाशक अमरनाथ चटर्जी जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह और आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य दिव्येदु भगत ने फिता काट कर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर दीपक गांगुली, कौशिक सेन गुप्ता, साधन राॅय, निर्मल मंडल, शेख शानदार, अजय खेतान, जयप्रकाश दोकानिया, प्रदीप दोकानिया, राखी कर्मकार, अब्दुल हाउस और सुब्रत अधिकारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज जिसकी मदद से जमीन देने पर इस स्वास्थ केन्द्र का निर्माण किया गया, मै उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ। आज आसनसोल नगर नगर निगम के अन्दर 22 नये स्वाथ्य केन्द्रों का निर्माण किया गया है। इनमें सभी गरीबों को निशुल्क सेवा दी जाएगी इस स्वास्थ केन्द्र में सभी प्रकार के दवाईयों का उत्तम इंतजाम किया गया है। अमरनाथ चैटर्जी ने चिकित्सकों के इस सेवा की मुक्तकंठ से तारीफ किया। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में आसनसोल सहित पुरे प्रदेश में जिस तरह की निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है वह पुरे देश में कहीं और नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब इस स्वास्थ्य केंद्र में ही एक्सरे भी की जाएगी।