देश ने छुआ कोरोना वैक्सीनेशन का नया आंकड़ा

author-image
New Update
देश ने छुआ कोरोना वैक्सीनेशन का नया आंकड़ा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक लगाने वालों की संख्या शनिवार को 137 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक 69 लाख से ज्यादा (69,21,097) खुराकें लगाई गईं।



मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि देर रात तक दिन के अंतिम रिपोर्ट जमा होने के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। मंत्रालय ने बताया कि "देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 137 करोड़ (137,37,66,189) को पार कर गया है। शनिवार शाम सात बजे तक 69 लाख से अधिक (69,21,097) वैक्सीन की खुराक लोगों को दिए गए हैं। शनिवार को दी गई 69,21,097 खुराक में से 15,76,205 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 53,44,892 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।