बदला जम्मू का गांधीनगर महिला कॉलेज का नाम

author-image
New Update
बदला जम्मू का गांधीनगर महिला कॉलेज का नाम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजकीय महिला पीजी कॉलेज गांधीनगर का नाम अब डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री पद्मश्री पद्मा सचदेव के नाम पर कर दिया गया है। बुधवार को नगर निगम जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने नाम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पद्मा सचदेव के परिजनों और अन्य ने पद्मा सचदेव अमर रहें के जयघोष लगाए। उनकी डोगरी और हिंदी में लिखी गई कविताओं का छात्राओं ने पाठ किया।