सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम ही अच्छे से किया

author-image
New Update
सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम ही अच्छे से किया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सपा नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विकास के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार सिर्फ झूठ बोलने में अव्वल है। शेष कामों में यह जीरो रही है। सरकार के पास विकास या रोजगार का कोई एक भी ऐसा काम गिनाने के लिए नहीं है, जिसका शिलान्यास व लोकार्पण दोनों इसने किया हो। नंबर देना हो तो शून्य से भी कम नंबर दिए जाएंगे। किसान खाद ढूंढ रहे हैं। आम आदमी अपने खातों में 15 लाख रुपये ढूंढ रहा है। नौजवान रोजगार ढूंढ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।



जिस पर भाजपा के फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई है। विकास के कामों को उड़ान दी है। विकास उन लोगों को नहीं दिख रहा है जो सत्ता का इस्तेमाल अपने परिवार के लिए करने के आदी रहे हैं। अपराधियों को संरक्षण देना जिनका शौक है। लगभग 40-42 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं अथवा बन रहे हैं। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान खोले जा रहे हैं।