New Update
/anm-hindi/media/post_banners/a2FS0sRWnFJDiHBoXVuy.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब में पारा गिरने से गुरुवार सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा छा गया। आईएमडी के अनुसार, बठिंडा में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं लुधियाना में भी गहरा कोहरा छाया रहा। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के साथ रात के समय पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखाया है। कोहरा बढ़ने और विजिबिलटी घटने के चलते अधिकतर ट्रेन अपने तय समय से कई घंटे लेट हो रही हैं। विजिबिलटी में आई कमी से बुधवार को दिल्ली, अमृतसर तथा जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई और कई घंटे की देरी से लुधियाना पहुंची, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)