बंगाल में RSS में बड़ा फेरबदल

author-image
New Update
बंगाल में RSS में बड़ा फेरबदल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बंगाल ईकाई में बड़ा फेरबदल किया गया है। पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा के क्षेत्रीय प्रचारक प्रदीप जोशी का दायित्व बदल दिया गया है। उन्हें अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख, चंडीगढ़ बनाया गया है। इसके साथ ही बंगाल के प्रांत प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों को भी बदला गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के चित्रकूट में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई। इसके साथ ही अगले साल उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गहन विचार-मंथन हुआ। बैठक 12 जुलाई तक चलेगी।