New Update
/anm-hindi/media/post_banners/OY9WWP87Tu46rMZjGefZ.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुजरात में बीजेपी विधायक आशा पटेल का आज रविवार को निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थीं और उनका अहमदाबाद में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। महसाना जिले में ऊंझा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पटेल जायडल अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उन्हें भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)